नई दिल्ली, जुलाई 22 -- दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हादसा हो गया है। बताया जाता है कि लैंड करते ही एयर इंडिया के प्लेन में आग लग गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हांगकांग से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के विमान की सहायक पावर यूनिट में आग लग गई। राहत की बात यह कि इस हादसे में सभी यात्री और चालक दल के सभी लोग सुरक्षित बताए जाते हैं। एयर पोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद ही मंगलवार को को एयर इंडिया के एक विमान में आग लग गई। वहीं एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि घटना के बाद यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित उतर गए। हालांकि, आग लगने से विमान को कुछ नुकसान हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग से दिल्ली आई फ्लाइट नंबर AI 315 के एक यूनिट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.