नई दिल्ली, फरवरी 6 -- परिवार के साथ हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर सुविधा बढ़ाई जा रही है। अब उन्हें लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने ऐसे लोगों के लिए 'फैमिली एट डीईएल' नाम से नई सेवा की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत परिवारों के लिए विशेष प्रवेश द्वार, चेकइन एवं सुरक्षा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दिल्ली हवाई अड्डे से हर दिन हजारों की संख्या में यात्री उड़ान भरते हैं। परिवारों के लिए हवाई यात्रा को सजह और तनाव मुक्त बनाने के लिए नई और अनूठी पहल की गई है।यात्रियों को मिलेगी राहत डायल के मुताबिक, यह एक समर्पित, यात्री केंद्रित पहल है। इसे दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रा करने वाले परिवारों के लिए आराम, सुविधा और सहजता को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस का...