नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीसरे रनवे के पुनर्विकास का कार्य 16 फरवरी से शुरू हो जाएगा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने रनवे 11आर/29एल (जिसे तीसरा रनवे कहा जाता है) के व्यापक पुनर्विकास की घोषणा की है। इसमें रनवे पर नई सतह बिछाना, एक नया रैपिड एग्जिट टैक्सी-वे बनाना और नया इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगाना शामिल है। यह रनवे वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और पिछले 17 वर्षों से लगातार उपयोग में है। इस दौरान नियमित रखरखाव किया गया, जिसमें वर्ष 2017 में आंशिक मरम्मत भी शामिल है। हालांकि, हवाई यातायात में वृद्धि, अधिक परिचालन दबाव और समय के साथ आई तकनीकी जरूरतों को देखते हुए अब इसका व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है। नियामक मंजूरियों के बाद यह कार्य 16 फरवरी 2026 ...