नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने स्वीकार किया है कि दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख हवाईअड्डों पर जीपीएस स्पूफिंग और इंटरफेरेंस की घटनाएं सामने आई हैं। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) के सिग्नलों में असामान्य बाधा देखी गई है। इन घटनाओं की जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है। साथ ही, नेविगेशन और साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया जा रहा है ताकि संभावित खतरों से निपटा जा सके। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया, कुछ उड़ानों ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के पास रनवे-10 पर जीपीएस आधारित लैंडिंग के दौरान स्पूफिंग की शिकायत की। प्रभावित उड़ानों के लिए तुरंत वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने कहा कि अन्य रनवे पारंपरिक नेविगेशन सिस्टम के चलते सुरक्षित रह...