दरभंगा, नवम्बर 8 -- दरभंगा, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (एएमएस) बिगड़ने के कारण दरभंगा आने वाली एक फ्लाइट रद्द रही। वहीं, दिल्ली से दरभंगा आने वाली कई फ्लाइट विलंब से पहुंची। दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर नावेद नजीम ने एएमएस बिगड़ने से एक फ्लाइट के रद्द होने की बात कही है। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी हो गई। इसका असर दरभंगा आने वाले विमानों पर भी पड़ा है। इस वजह से दिल्ली से 03.50 बजे दरभंगा आने वाली एसजी 495 नंबर की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इससे पहले 10.50 बजे दरभंगा आने वाली क्यूपी 1405 नंबर की फ्लाइट 11.40 बजे यहां पहुंची। वहीं, दिल्ली से 03.10 बजे आने वाली 6ई 360 नंबर की फ्लाइट 03.55 बजे दरभंगा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.