रणविजय सिंह, फरवरी 10 -- दिल्ली एम्स में सर्जरी ब्लॉक बनने से जनरल सर्जरी विभाग में पहले के मुकाबले मरीजों की सर्जरी करीब चार गुना बढ़ गई है। यही वजह है कि इस सर्जरी ब्लॉक में एक वर्ष में दस हजार से अधिक मरीजों की सर्जरी हुई। जनरल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील चुंबर ने किसी एक विभाग द्वारा वर्ष भर में सबसे अधिक सर्जरी करने का दावा किया और कहा कि सर्जरी बढ़ने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सर्जरी के लिए इंतजार कम हुआ है।शुरू होंगे 4 नए ओटी जनरल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील चुंबर ने कहा कि दिल्ली एम्स में सर्जरी के लिए इंतजार कम हुआ है। जल्द ही सर्जरी ब्लॉक में चार नए ओटी (ऑपरेशन थियेटर) शुरू किए जाएंगे। इससे वर्तमान समय की तुलना में सर्जरी की क्षमता 50 प्रतिशत और बढ़ जाएगी। पहले जनरल सर्जरी विभाग में पहले वर्ष भर में करीब ढाई हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.