नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। इनमें दिल्ली एनसीआर से सीधे यूपी-बिहार की राह आसान करने वाले 49 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दिया जाना शामिल है। यह लिंक एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल को आपस में जोड़ेगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के बाद यूपी में बनने वाला यह दूसरा लिंक एक्सप्रेस-वे होगा। मिली जानकारी के अनुसार यह एक्सप्रेस-वे छह लेन का होगा। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से सीधे जोड़ेगा। इस महात्वाकांक्षी परियोजना को इसी साल से लागू करने की तैयारी है। यह न सिर्फ यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से को आपस में जोड़ेगा बल्कि इससे लखनऊ के लोगों को ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.