नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात बांग्लादेशियों को पकड़ा है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपियों ने भारत-बांग्लादेश की सीमा को नदियों के रास्ते से अवैध तरीके से पार किया था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने भारत में कई बार अपने ठिकाने बदले थे। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल हैं। छह अन्य की पहचान बांग्लादेश के खुलना जिला निवासी दिलावर खान और ब्यूटी बेगम, बाहेरहाट जिला निवासी रफीकुल व तौहीद, हुसैनपुर निवासी मोहम्मद अजहर व गोपालगंज, बांग्लादेश निवासी जाकिर मलिक के रूप में हुई है। फिलहाल उन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश करके बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.