नई दिल्ली, जुलाई 10 -- दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम यूपी और हरियाणा समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भूकंप आया है। कई सेकेंड तक झटके लगते रहे, जिससे दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल पड़े। यह भूकंप करीब 9:04 बजे आया था। यह ऐसा वक्त था, जब बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों की ओर जाने के लिए निकल रहे थे या फिर रास्ते में थे। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी, लेकिन इसके झटके काफी तेज महसूस किए गए। इसकी वजह यह थी कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई पर ही था। इसी कारण से भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए। हालांकि अब तक इसके चलते जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेसमोलॉजी सेंटर की ओर से इस बारे में डिटेल दी गई है। इसमें बताया गया है कि भूकंप का केंद्र झज्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.