नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल झपटमारी और दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश कर सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 10 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और दो हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपी ने 100 से अधिक वारदात कर चुके हैं। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-8 से दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान राहुल उर्फ राबर्ट और नावेद के रूप में हुई। दोनों आरोपी लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले इलाके की रेकी करते। मौका मिलते ही मोटरसाइकिल या स्कूटी चोरी कर लेते। इसके बाद चोरी के वाहनों का इस्तेमाल कर मोबाइल छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.