नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। राजधानी में सुबह आठ बजकर 44 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस होने का कोई बड़ा असर नहीं हुआ। तीव्रता इतनी कम थी यह बहुत अधिक महसूस नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...