नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिल्ली के अधिकांश जगहों पर 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि, अगले 6 दिनों के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने 4 और 5 अप्रैल को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.