नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सांसद हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में सराय काले खां स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मनोहर लाल ने कहा कि नमो भारत के चलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े श्रमिकों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान परियोजना की विशेषताओं और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के दो रूट प्रस्तावित हैं। इसमें सराय काले खां से राजस्थान के नीमराना और दूसरा सराय काले खां से करनाल तक का रूट तैयार किया जाएगा। ये आने वाले दो वर्ष में तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक और कुशल परिवहन प्रणाली की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। उन्होंने 'लास्ट माइल कनेक्टिविटी'...