मुरादाबाद, जनवरी 10 -- मुरादाबाद। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 11वीं दिल्ली एनसीआर अंडर-16 क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल शनिवार को खेला गया। जिसमें शहर की टीम नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट से हरियाणा क्रिकेट एकेडमी को हराया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा क्रिकेट एकेडमी 24.2 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए शौर्य ने 36 रन बनाए। नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद अरीब ने चार, मोहम्मद शान और यथार्थ व्यस्त ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए शम्स अली ने 61, श्रीयांश यादव ने नाबाद 32 रन बनाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.