फरीदाबाद, जून 13 -- दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर बल्लभगढ़ अनाज मंडी से लेकर जेसीबी कट तक प्रस्तावित सात लेन रेलवे ओवरब्रिज अब आठ लेन का बनाया जाएगा। इसी प्रकार आठ लेन के फ्लाईओवर बनाने की योजना आगरा तक की है, ताकि आने वाले वर्षाें में किसी प्रकार से ट्रैफिक की समस्या नहीं रहे। विधायक मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी सिविल रेस्ट हाउस में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता मोदी सरकार के संकल्प से सिद्धि तक 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इसके अलावा जिला स्तर पर विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। सिविल रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि बल्लभगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज को बनाए जाने की तैयार चल रही थी, लेकिन केंद्र सरकार के आदेश मिले हैं कि यह ओवरब्रिज आठ लेन का बनाया जाएगा। हालांकि 7 लेन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.