नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा के सभी सदस्यों को मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। सदन में वह जो भी जनता के मुद्दे रखते हैं, वह केवल आज नहीं बल्कि सैकड़ों साल तक पढ़े जाएंगे। बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के संविधान से मिली निर्णय लेने की ताकत के साथ हम सभी दिल्ली के लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लोग बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से हमारी ओर देख रहे हैं। सदन में आतिशी ने सभी विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने हम 70 लोगों पर अपना भरोसा दिखाते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा है। इस सदन में बैठना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.