नई दिल्ली, जनवरी 30 -- क्या आप भी दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के पानी के बिल से परेशान हैं? अगर आप मौजूदा बिल माफी योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस योजना की 31 जनवरी की डेडलाइन सिर पर है, लेकिन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस (RWAs) ने सरकार से गुहार लगाई है कि सिस्टम की खामियों को देखते हुए तारीख बढ़ाई जाए।31 मार्च तक तारीख बढ़ाने की मांग पानी के बिलों पर 'लेट पेमेंट सरचार्ज' (LPSC) माफी योजना की समय सीमा 31 जनवरी 2026 को खत्म हो रही है। इसके बाद जुर्माना माफी 100% से घटकर 70% रह जाएगी। नॉर्थ दिल्ली रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन ने जल मंत्री प्रवेश वर्मा को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि 100% छूट की समय सीमा को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाया जाए। फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक भसीन का कहना है कि कई उपभोक्ताओं को यह भी नहीं पता कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.