नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अगर आप भी ऑनलाइन लेन-देन करते हैं, तो यह खबर आपको डरा सकती है। राजधानी दिल्ली में साइबर क्राइम का ग्राफ इतनी तेजी से बढ़ा है कि पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 2015 में जहां ठगी का कुल आंकड़ा 6.3 करोड़ था, वहीं 2025 में यह 190 गुना बढ़कर 1271 करोड़ रुपये हो गया है।50 लाख से ज्यादा के बड़े साइबर फ्रॉड हैरान करने वाली बात यह है कि ठग अब छोटे-मोटे नहीं, बल्कि करोड़ों के हाथ मार रहे हैं। दिल्ली पुलिस के डेटा के अनुसार, 2025 में 376 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जिनमें हर एक पीड़ित से 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी हुई।सबसे बड़ा जाल: इन्वेस्टमेंट और डिजिटल अरेस्ट इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मामलों से पता चलता है कि ठगों का सबसे बड़ा हथियार इन्वेस्टमेंट फ्रॉड ह...