नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के निवासियों को लुभाने के लिए देशभर से पांच सौ से ज्यादा किस्मों के आम दिल्ली आए हैं। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए दो दिवसीय आम महोत्सव में इनका प्रदर्शन किया गया है। आम महोत्सव में लंगड़ा, चौसा और दशहरी के साथ ही ढाई किलो का राजावाला आम भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। महोत्सव में आम से बने अलग-अलग उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया। देशभर में ही आम को सबसे पसंदीदा फलों में शामिल किया जाता है। किसी को चौसा और दशहरी पसंद है तो किसी का मन मालदा और लंगड़ा के लिए मचलता है। एनडीएमसी के पीएसओआई क्लब में शनिवार को एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आम महोत्सव आम-ए-खास का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में 515 प्रकार के आम प्रदर्शित किए गए हैं। इन्हें भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.