नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में हवा की गति सामान्य रहने व कोहरा कम होने के कारण लगातार दूसरे दिन प्रदूषण का औसत स्तर 300 से नीचे बना रहा। पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को लगातार दूसरे दिन प्रदूषण से मामूली राहत मिली। सीपीसीबी के अनुसार शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 267 अंक यानि खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। यह शुक्रवार के स्तर से अधिक है हालांकि, गुरुवार की तुलना में कम रहा। ज्ञात हो कि साल के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली के 10 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में रहा था। वहीं, दूसरे दिन यानि शुक्रवार को प्रदूषण से थोड़ी रहात रही और राजधानी के किसी भी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र पर एक्यूआई ने 400 का आंकड़ा पार नहीं किया। शनिवार को भी ऐसी ही स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.