नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही। हवा की रफ्तार कम होने के चलते दिल्ली की हवा में प्रदूषक कण लगातार बने रह रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 346 के अंक पर दर्ज किया गया। चिंता की बात यह है कि दिल्ली के दो इलाकों का सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में रहा। दिल्ली में इस बार प्रदूषण का दौर काफी लंबा खिंच गया है। पिछले साल 14 अक्तूबर को दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंची थी। इसके बाद से एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है जब वायु गुणवत्ता का स्तर साफ-सुथरा रहा हो। इस बीच ज्यादातर दिनों में सूचकांक खराब, बहुत खराब, गंभीर और अति गंभीर श्रेणी में रहा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का औसत सूचकांक 346 के अंक पर रहा। इस ...