नई दिल्ली, जुलाई 3 -- दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर है। मेट्रो फेज चार में मुकुंदपुर से मौजपुर के बीच बन रहे 13.39 किलोमीटर के निर्माणाधीन कॉरिडोर के करीब साढ़े चार किलोमीटर हिस्से (मजलिस पार्क से जगतपुर गांव तक) पर जुलाई में परिचालन शुरू हो सकता है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस हिस्से पर तीन मेट्रो स्टेशन हैं। बाकी आधे हिस्से पर साल के अंत तक इंतजार करना पड़ सकता है। मेट्रो फेज चार में छह मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। इनमें एक कॉरिडोर मौजूदा पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) का विस्तार लाइन मुकुंदपुर से मौजपुर-बाबरपुर के बीच का है। ये पूरा एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो यमुना नदी को पार करेगा। इस कॉरिडोर पर कुल आठ स्टेशन बुराड़ी क्रॉसिंग, झड़ौदा माजरा, जगतपुर गांव, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भज...