नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अगस्त 23 -- राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर लौट सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच एक-दो दौर तेज बारिश के होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह से धूप रही, लेकिन 11 बजे के बाद से हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। कुछ ही देर में घने बादल छाने लगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। नजफगढ़ और मयूर विहार जैसे कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान में बहुत तेज इजाफा नहीं हुई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.2 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.