नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- राजधानी दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार से कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही कोहरा बढ़ने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, उसके बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।तीन दिनों में गिरेगा पारा इसके परिणामस्वरूप अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान सामान्य रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य और उसके बाद सामान्य से कम रहने की संभावना है।हल्के बादल छाए रहेंगे अगले दो दिनों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्...