नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 21 अगस्त को शादी के महज चार महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान कोमल उर्फ वर्षा के रूप में हुई है। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान पर दहेज उत्पीड़न और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल, 2025 को कोमल की शादी बाढू सराय गांव निवासी अमन से हुई थी। मृतका के पिता दिनेश ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही अमन और उसके परिजन दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हर रोज बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। करीब डेढ़ माह पहले बेटी को मायके लाने पहुंचे, तो अमन और परिजनों ने विरोध किया और उसे भेजने से इनकार कर दिया था। दिनेश ने बताया कि 21 अगस्त को अमन के ताऊ ने कॉल कर सूचना दी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.