रजनीश कुमार पाण्डेय, दिसम्बर 13 -- दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक महिला और उनके दो बेटों द्वारा सामूहिक आत्महत्या के बाद पूरे इलाके में लोगों में घटना को लेकर संवेदना का माहौल है। आखिर कोई आर्थिक तंगी से इतना परेशान हो सकता है कि परिवार समेत अपनी जान भी दे दे। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला का परिवार करीब 15 साल से रिश्तेदारों से पूरी तरह कटा हुआ व अलग थलग रह रहा था।मायके और ससुराल दोनों से कट गया था संपर्क परिवार का महिला के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों से कोई संपर्क नहीं था। न ही किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी देखी गई। कोविड के दौरान कारोबार में नुकसान व स्वास्थ्य कारणों के चलते मृतका के पति संजीव कपूर की भी मौत हो गई थी। संजीव डायबिटीज के मरीज थे। उसके बाद से परिवार में केवल मां और दोनों बेटे ...