छपरा, मार्च 19 -- दो माह तक बर्थ कंफर्म नहीं, मुसाफिरों को करना होगा लंबा इंतजार वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, पवन एक्सप्रेस में 18 मई के बाद ही आरक्षित सीट छपरा, हमारे संवाददाता। होली मना कर अपने काम पर लौटने वालों को ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा। दिल्ली, मुंबई, असम व गुजरात जाने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में बर्थ के लिए दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जी हां, वैशाली सुपरफास्ट, बिहार संपर्क क्रांति, अवध असम व पवन एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में 18 मई के बाद ही आपको आरक्षित बर्थ मिल पाएंगे। फिलहाल इन सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। स्पेशल ट्रेनें जो चलाई जा रही हैं उनमें भी कंफर्म टिकट जल्द नहीं मिल पा रहा है। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। उधर ट्रेनों के जनरल कोच में भी पांव रखने की जगह नहीं है। थावे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.