नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- Delhi NCR School Closed Update : दिल्ली-NCR में एक बार फिर जहरीली हवा ने हालात बिगाड़ दिए हैं। वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सोमवार, 15 दिसंबर को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल बंद रहेंगे? बढ़ते प्रदूषण और GRAP स्टेज-4 लागू होने के बाद प्रशासन ने स्कूलों के लिए अहम निर्देश जारी कर दिए हैं।दिल्ली में सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि कक्षा 5 तक के सभी छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। यानी नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। वहीं कक्षा 6 से 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू क...