गाजीपुर, फरवरी 15 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फखनपुरा में गांव के पूर्व प्रधान मुमताज हुसैन के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के धनी मुमताज हुसैन दिलों को जीतने वाले चलते फिरते फकीर थे। विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने भी अपने विचार रखा। मुमताज हुसैन आजीवन कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे लेकिन उनकी श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दल और विभिन्न धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। श्रद्धांजलि देने वालों में त्रिपुरारी सिंह, त्रिभुवन लाल, विजय नारायण प्रजापति, अफजल बेग, रविंद्र नाथ राय, बृजेन्द्र राय, जुबेर अहमद सिद्दीकी, हरिकृष्ण उपाध्याय, नदीम अहमद सिद्दीकी, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजा...