चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के चैनपुर में स्थित डायट में आयोजित कार्यशाला के दौरान चक्रधरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय देवगांव के शिक्षक दिलीप कुमार महतो को उत्कृष्ट शिक्षक का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा प्रदान किया गया। डिस्ट्रीक इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डायट) में आयोजित कार्यशला में सभी शिक्षकों को विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एफएलएन, एनआईएलपी, प्रोजेक्ट इम्पैक्ट, रेल, एसएचडब्ल्यूपी सहित पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। इस पर शिक्षकों ने विद्यालय में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी साझा किया। इसके बाद चक्रधरपुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव के शिक्षक दिलीप कुमार महतो को उत्कृष्ट शिक्षक का आवार्ड मिला। इसके आलावा चक्रधरपुर प्रखंड के शिवलाल महतो...