बोकारो, मार्च 29 -- बोकारो। बसंतपुर गांव निवासी दिलीप बाउरी(40 वर्ष) की मौत बीजीएच बोकारो में इलाज के दौरान हो गई। पिंड्राजोरा थाना के बेड़ानी मोड़ के पास विगत 21 मार्च को मोटर साइकिल के चपेट मे आ जाने से बुरी तरह जख्मी हो गए थे। 28 मार्च अहले सुबह बीजीएच बोकारो में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक दिलीप बाउरी के पत्नी बेली देवी व माता,पिता बेसहारा हो गये व वृद्ध माता पिता भी असहाय हो गये। घटना की खबर सुनकर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिय नेता सह समाजसेवी किरण चंद्र बाउरी, राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार बाउरी, बुधु बाउरी,निवारण बाउरी,भवानी बाउरी, नारद बाउरी,लक्ष्मण बाउरी, प्रदीप बाउरी, रमेश बाउरी ,निमाई बाउरी सहयोगियो के साथ बसंतपुर गांव पहुंचकर परिवार को ढांढ़स बंधाया एंव आर्थिक मदद की।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.