गंगापार, जनवरी 12 -- युवा विकास पार्टी के पांच वर्षीय संगठनात्मक चुनाव को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप कुमार मिश्र को केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। यह घोषणा रविवार को पार्टी की आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की गई। नियुक्ति के उपरांत दिलीप कुमार मिश्र ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार, राष्ट्रीय महासचिव हृदयांचल शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी आदि के साथ हनुमान जी का दर्शन कर संगठन की मजबूती और सफल चुनाव की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...