पटना, दिसम्बर 2 -- बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही उद्योग को रफ्तार देने का काम भी तेज हो गया है। मंगलवार को उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य में निवेश प्रस्तावों पर हुए एमओयू की पूरी जानकारी मांगी है। जिसमें एनडीए सरकार से लेकर महागठबंधन की सरकार में साइन हुए एमयूओ तक शामिल हैं। उद्योग निदेशालय की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने राज्य में कुल एमओयू का संपूर्ण विवरण तैयार करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि किसी भी निवेशक के आवेदन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पोर्टल को ऐसी व्यवस्था से सुदृढ़ किया जाए, जिससे सभी विभाग समयबद्ध तरीके से जवाब दें और निवेशक को वास्तविक वन-स्टॉप क्लियरेंस का अनुभव मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.