पटना, मार्च 3 -- बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। प्रदेश कार्यालय में चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। प्रस्तावक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विधान पार्षद संजय मयूख बने। डॉ. जायसवाल के अलावा किसी अन्य ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है। ऐसे में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इनकी निर्विरोध ताजपोशी तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.