पटना, मार्च 5 -- विधान परिषद में सभापति एवं विभिन्न दलों के सदस्यों ने डॉ. दिलीप जायसवाल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बुधवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले डॉ. सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बहाली की सूचना दी गयी। उसके बाद, भाजपा के संजय मयूख ने कहा कि आज खुशी की सूचना अधिक है। डॉ. दिलीप जायसवाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं और वे इसी सदन के सदस्य हैं। तभी, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने हस्तक्षेप किया और कहा कि यह खुशी की बात है कि दिलीप जायसवाल देश की सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें नयी जिम्मेवारी के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के नीरज कुमार, निर्दलीय महेश्वर सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी डॉ. जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.