भागलपुर, मई 20 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के दिलदारपुर गांव में बीते दो दिन पूर्व हुई मारपीट व पुलिस के साथ नोंकझोंक मामले में सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपित दिलचंद महतो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी गिरफ्तारी दोपहर बाद रविंद्र कुमार की हुई, जिसे मंगलवार के दिन पुलिस जेल भेजेगी। घटना की रात अभियुक्त दिलचंद के समर्थकों ने पुलिस के साथ नोंकझोंक की थी। मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमे सात आरोपित को जेल भेज जा चुका है। शेष बचे आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.