गाजीपुर, फरवरी 19 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। दानापुर रेल मंडल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंडल प्रशासन जल्द ही बड़ी स्क्रीन वाले आधुनिक डिस्प्ले बोर्ड और कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने की तैयारी में जुट गया है। यह व्यवस्था पटना जंक्शन और दानापुर रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित की जाएगी। योजना के तहत बिहिया रेलवे स्टेशन, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन, डुमरांव रेलवे स्टेशन, दिलदारनगर रेलवे स्टेशन, जमुई रेलवे स्टेशन, जहानाबाद रेलवे स्टेशन, राजगीर रेलवे स्टेशन, बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन, फतुहा रेलवे स्टेशन, बाढ़ रेलवे स्टेशन, बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन और तारेगना रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप दिया जाएगा। जहां पहले से डिस्प्ले बोर्ड लगे हैं, उन्हें और उन्नत किया जाएगा, जबकि अन्य स्टेशनों पर नई सुविधा स्थापित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.