नई दिल्ली, जून 24 -- पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी नई फिल्म 'सरदारजी 3' नहीं, बल्कि उसके साथ जुड़े विवाद हैं। दरअसल, इस फिल्म में दिलजीत के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं। ऐसे में इंडिया में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। दिलजीत ने पहली बार इस पर रिएक्ट किया है। दिलजीत ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू मं कहा कि जब ये फिल्म बन रही थी, तब सबकुछ नॉर्मल था। उन्होंने फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, लेकिन बाद में हालात बदल गए और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसी वजह से फिल्म के मेकर्स ने फैसला लिया कि वे अब 'सरदार जी 3' को सिर्फ विदेश में ही रिलीज करेंगे। दिलजीत ने कहा, "जब फिल्म बनी थी, तब ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी। अब जो हो रहा है, वो हमारे कंट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.