पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। हिटी देवहा नदी के किनारे बने पीलीभीत डिपो के रोडवेज परिसर को अब नया मुकाम मिलेगा। उप्र कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद दियूनी केसरपुर में चयनित की गई जमीन पर पीलीभीत का रोडवेज बस अड्डा बनेगा। हालांकि इसके निर्माण का लक्ष्य दो साल तय किया गया है। पर माना जा रहा है कि इसे चुनाव से पूर्व फाइनल करा देने की कोशिश रहेगी। पिछले दिनों एक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ करने पहुंचे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के सामने रोडवेज कर्मियों व यात्रियों ने रोडवेज बस व कार्यशाला उपयुक्त स्थान पर न होने की परेशानी बताई थी। बताया था कि इसी वजह से यात्रियों की अपेक्षित पहुंच से रोडवेज परिसर दूर है। इसके बाद मामला शासन में रखा गया था। जमीन की खोजबीन शुरू हुई तो तत्कालीन एडीएम ऋतु पूनिया ने जमीन का सर्वे कर रिपोर्ट जिला प्रशासन के म...