मुंगेर, मार्च 26 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर के दियारा क्षेत्र में भी भीम सिंह ने आतंक कायम कर रखा है। जानकार बताते हैं कि भीम सिंह ने 10 बीघा से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है। किसानों की मानें तो एकाशी मौजा के दियारा क्षेत्र में कई किसानों के जमीन पर कब्जा कर भीम सिंह फसल उपजा रहा है। किसान मनोज कुमार, प्रदीप मंडल, उमेश मंडल ने बताया कि दियारा में जबरन जमीन पर कब्जा करने का काम कई वर्षों से भीम सिंह तथा उसका बेटा राजीव उर्फ बिल्ला करता है। किसानों ने बताया कि उसके भय से दियारा में कोई बोल नहीं पाता है। दूसरे के बोरिंग से जबरन पानी लेकर खोतों का पटवन करता है। उसका आंतक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। भीम सिंह का आतंक इतना है कि वर्ष 2008 में सीतारामपुर नजीरा गांव में पंचायत में विरोध करने पर मंगल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.