गोपालगंज, फरवरी 22 -- मांझागढ़ । स्थानीय थाना पुलिस ने दियारा इलाके में विशेष छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित गुड़ का पॉस बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। रविवार को मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...