भागलपुर, जुलाई 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की तीन लड़की दियारा में एक पूजा में शामिल होने गई थी। अंधेरा हो जाने के चलते एक लड़की को कुछ लड़के बहला फुसला कर कुछ दूर ले गए और दुष्कर्म कर फरार हो गए। लड़की नाबालिग है। घटना के बाद लड़की वहीं मूर्छित पड़ी थी। साथ गई दो लड़कियों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने लड़कों को पकड़ा भी था जो मारपीट के क्रम में भाग गया। घटना में चार युवक शामिल थे। परिजन पीड़ित लड़की को उपचार के लिए भागलपुर ले गए हैं। अभी तक थाना में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची। परिजन और ग्रामीण से जानकारी लेकर छापेमारी कर घटना में शमिल तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक युवक फरार है। थानाध्यक्ष और एसडीपीओ कल्याण आनंद ने घटना की पुष्टि की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.