गोड्डा, मई 25 -- गोड्डा। सदर प्रखंड अंतर्गत दियारा गांव के शिव मंदिर परिसर में पूर्ण विधि - विधान, पूर्णाहुति एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ माता सिंहवाहिनी की संगमरमर प्रतिमा स्थापित हुई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सेवायत परिवार के सदस्य भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उनके दादा स्व. बिंदेश्वरी सिंह की इच्छानुसार उनकी पुण्य स्मृति में उनके पुत्र शंकर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, हरेराम सिंह एवं हरेकृष्ण सिंह के सद्प्रयास से तीन दिवसीय अनुष्ठान के पश्चात शुक्र शाम अनुष्ठान के समापन के अवसर पर भव्य भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, पंजवारा के पूर्व जिप सदस्य विजय शंकर सिंह, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, अशोक तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, उप मुखिया अवधेश कुमार सिंह, नीलू वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.