देवरिया, सितम्बर 19 -- बरहज,हिन्दुस्तान संवाद। बाढ़ की स्थिति दिनों दिन गम्भीर होती जा रही है। सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदियों के जलस्तर में चढ़ाव ने तटवर्ती गॉवों के ग्रामीणों को मुश्किल में डाल दिया है। दियारा क्षेत्र के आठ टोले बाढ़ के पानी से घिर गए है। विशुनपुर देवार-नूरूल्लाह पुर तटबंध की तरफ तेजी से पानी बढ़ रहा है। करीब डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी से घिरे गांव में रहने लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। बरहज में थानाघाट पर बने मापक पर शुक्रवार को शाम पांच बजे सरयू 67.45 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से 95 सेमी अधिक है।बढ़ते जलस्तर से बाढ़ को लेकर लोगों में भय है। कपरवार संगम तट और कटइलवां गांव के सामने नदी दबाव बना रही है। परसिया देवार-नुरूल्लाहपुर तटबन्ध पर नदी की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.