हाजीपुर, फरवरी 16 -- राघोपुर। संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार राघोपुर एलटीएफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर रविवार की दोपहर में जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पंचायत दियारा नदी के किनारे ढाबों जंगलों में संचालित 2 देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 10000 लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। राघोपुर एलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वीरपुर पंचायत के दियारा नदी के किनारे ढाबों एवं जंगलों में 2 देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गय...