औरैया, दिसम्बर 12 -- मध्य प्रदेश में तैनात आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। दिबियापुर में समाज से जुड़े लोगों ने शनिवार को कहा कि यह बयान न केवल समाज की बेटियों के सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार पर कुठाराघात है, बल्कि समाज की गरिमा, स्वाभिमान और आपसी सौहार्द को भी ठेस पहुंचाने वाला है। मामले को लेकर अब दिबियापुर में निर्णायक रणनीति बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संयोजक महेश पांडे ने बताया कि संतोष वर्मा के बयान से समाज में व्यापक रोष है और लोग चाहते हैं कि दोषी अधिकारी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो। इसी क्रम में 14 दिसंबर, रविवार को दोपहर 12 बजे पीतांबरा वाटिका, बेला रोड दिबियापुर में ब्राह्मण समाज की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आगे की रणनीति तय की ज...