रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को भी विमानों की लेटलतीफी से आवाजाही हुई। इससे सुबह से लेकर रात तक यात्रियों का सफर काफी विलंब से हुआ। इस दौरान अधिकांश यात्री परेशान रहे और उन्हें विलंब से सफर करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। मंगलवार को शाम 5.15 बजे दिल्ली से रांची आ रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान करीब दो घंटा से भी अधिक विलंब से रांची आया। यह विमान रात 7.20 बजे रांची आया। इसके कारण यात्रियों का समय बाधित हुआ। यह विमान यात्रियों को लेकर रात 7.50 यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वहीं शाम को 5.50 बजे आनेवाला इंडिगो का अहमदाबाद रांची विमान भी दो घंटा से भी अधिक विलंब से रांची आया। यह विमान 7.20 बजे आया। लेकिन इसके प्रस्थान में देरी हुई। यह विमान 6.20 के बजाय रात 8.10 बजे के करीब अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.