लखनऊ, फरवरी 24 -- मौसम में हल्की गर्माहट के साथ पंखे चलने शुरू हो गए। ऐसे में सुबह-शाम की सर्दी और दिन में तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। सुबह गर्म कपड़े पहनकर निकलने वालों को दिन चढ़ने के साथ उलझन होने लग जा रही है। देर शाम को लौटने वालों को नीचे आ चुका तापमान सता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर करीब 15.5 डिग्री सेल्सियस तक हो जा रहा है। सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही हल्की गर्माहट होने लगी। अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप तेज थी लेकिन पछुआ के प्रभाव से पारा ज्यादा ऊपर नहीं गया। वहीं, बीती रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की यह स्थिति फिलहाल तीन से चार दिन तक रहेगी। मौजूदा समय कोई ऐसा प्रभावी तंत्र सक्रिय नहीं है जिससे मौसम में कोई बदलाव आए। मंगलवार को अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.