नवादा, फरवरी 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा में मौसम का मिजाज फिर से बदला-बदला है। अस्पतालों में एक बार फिर से मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज और तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गर्मी और सर्दी वाली स्थिति ने बीमारियों का प्रसार तेज कर दिया है। आलम यह है कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों तक में लगातार लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बुधवार को सदर अस्पताल की ओपीडी में 430 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से लगभग 80 फीसदी लोग मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित पाए गए। दिन और रात के तापमान में 12 से 14 डिग्री का अंतर कर हालिया दिनों में परेशान कर रहा है। ऐसे उथल-पुथल वाले मौसम के कारण वायरल फीवर और सांस की बीमारियों के मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.