मेरठ, नवम्बर 30 -- शनिवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान सामान्य से ऊपर चले गए। दिन का तापमान 27 एवं रात का 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार के सापेक्ष दिन में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24-48 घंटे तक रात के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है, लेकिन इसके बाद गिरावट की उम्मीद है। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 214 दर्ज हुआ जो शुक्रवार को 224 के स्तर पर था। ऐसे में बीते 24 घंटे में मेरठ में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...